मेरठ (यूपी) में एक युवती को पूर्व प्रेमी सलमान ने कथित तौर पर रातभर बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। युवती भागी तो आरोपी ने बीच सड़क पर उसे पीटा और जबरन होटल ले जाने की कोशिश की। लोगों ने युवती को बचाया जबकि आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।