inshorts

मेरठ से संदिग्ध आतंकी उज्जैद गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में मानव बम बनकर हमले की थी साजिश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ से संदिग्ध आतंकी उज्जैद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी और कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद के संपर्क में था। आरोप है कि वह मानव बम बनकर दिल्ली-NCR में फिदायीन हमला करने की तैयारी कर रहा था। उसके मोबाइल से पाकिस्तानी नंबरों की जानकारी मिली है।