एंटरप्रेन्योर प्रेम सोनी ने मारवाड़ी परिवारों की संपत्ति का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि उनकी कई पीढ़ियों की अमीरी के पीछे पूर्वजों का त्याग-मेहनत है। उन्होंने उनके 16-घंटे काम करने, छुट्टियां न लेने और कारोबार खड़ा करने का उदाहरण दिया। उनके मुताबिक, मिडिल क्लास परिवार सुरक्षित नौकरी और निवेश को प्राथमिकता देते हैं जिससे पीढ़ीगत संपत्ति नहीं बन पाती है।