मिलिंद सोमन ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर बुधवार को अपनी पत्नी अंकिता कुंवर के साथ डुबकी लगाई। मिलिंद ने महाकुंभ में हुए भगदड़ हादसे पर दुख जताया व मृतकों के परिवारों के प्रति सांत्वना दी है। उन्होंने कहा, "यहां आकर एहसास हुआ कि मैं (इस दुनिया में) कितना छोटा हूं और हर पल कितना खास है।"