ऐक्टर शाहरुख खान के बॉडी डबल हसित सवानी और प्रशांत वालदे ने कई फिल्मों में शाहरुख के ऐक्शन सीन किए हैं। वहीं, ऋतिक रोशन के बॉडी डबल मंसूर अली खान, सलमान खान के परवेज़ काज़ी और ऐक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की बॉडी डबल गीता टंडन हैं। सीरीज़ 'सिटाडेल: हनी ऐंड बनी' में सामंथा के ऐक्शन सीन्स गीता ने किए थे।