मिल्कीपुर सीट पर BSP का प्रत्याशी नहीं था फिर सपा की शर्मनाक हार कैसे हुई: मायावती

बीएसपी प्रमुख मायावती ने मिल्कीपुर उप-चुनाव में सपा की हार पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इस सीट पर बसपा का उम्मीदवार नहीं होने के बावजूद सपा की इतनी शर्मनाक हार कैसे हुई? सपा के जवाब का इंतज़ार है।" बकौल मायावती, पिछली बार उप-चुनाव में सपा ने अपनी हार का ठीकरा बीएसपी पर डालने का राजनीतिक प्रयास किया था।