inshorts

3 साल बाद मां से मिला बेटा, युद्ध में बिछड़े 9 यूक्रेनी बच्चों की मेलानिया ट्रंप ने कराई घर वापसी

रूस में फंसे 9 यूक्रेनी बच्चे 'सेव यूक्रेन' संगठन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के सहयोग से यूक्रेन वापस लौटे हैं। एक मां ने 3.5 साल बाद अपने 8 वर्षीय बेटे को गले लगाया जो रूस के कब्ज़े वाले बर्दियांस्क में दादी के साथ रह रहा था। बच्चे बस से यूक्रेन में एक सेफ जगह पर पहुंचे थे।