मुलायम सिंह की मौत के बाद छोड़ देनी चाहिए थी राजनीति, मैं खुदगर्ज़ हो गया था: आज़म खान

23 महीने बाद जेल से बाहर निकले सपा नेता आज़म खान ने कहा है, "मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हमें राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी लेकिन हम खुदगर्ज़ हो गए।" उन्होंने कहा, "वजह थी कि लोगों का दर्द आंखों में था और कुछ काम अधूरे थे। इन कामों को पूरा करने की खुदगर्ज़ी ने हमें बहुत जलील कराया।"