मूल रूप से बलोच वास्तविकता से बिल्कुल अलग है 'धुरंधर': ऐक्टिविस्ट का दावा
फिल्म 'धुरंधर' में बलोच समुदाय के चित्रण को लेकर बलूचिस्तान के ऐक्टिविस्ट मीर यार बलोच ने कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि बलोच धार्मिक चरमपंथी नहीं हैं और वे धर्म के नाम पर हिंसा नहीं करते, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है। उनका कहना है कि फिल्म, बलोच राष्ट्र की ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से कोसों दूर है।