सिंगर नेहा कक्कड़ का दावा है कि उन्होंने मेलबर्न में मुफ्त में परफॉर्म किया और आरोप लगाया कि आयोजकों ने उनका भुगतान नहीं किया। वहीं, आयोजकों ने उनके कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने पर ₹4.52 करोड़ का नुकसान होने का आरोप लगाया है। बकौल आयोजक, नेहा के गैर-पेशेवर रवैये के कारण उन्हें मार्गरेट कोर्ट एरिना से प्रतिबंधित किया गया है।