जमुई पीड़िता की तस्वीर पर घिरे CM सम्राट चौधरी, थाने पहुंचीं मीसा भारती ने की FIR की मांग
जमुई पीड़िता की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने को लेकर आरजेडी सांसद मीसा भारती शुक्रवार को सचिवालय थाना पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर POCSO ऐक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग की। मीसा ने कहा, "जब तक...मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक मैं यहीं रहूंगी...बच्चियों की सुरक्षा का यही महत्व है?"