लाहौर (पाकिस्तान) में जन्मीं और जर्मनी में रह रहीं मिस्बाह अरशद, 'मिस यूनिवर्स 2026' में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अगस्त में उन्होंने 'मिस यूनिवर्स पाकिस्तान' खिताब जीता था। पेजेंट में उनकी मारखोर-इंस्पायर्ड नैशनल कॉस्ट्यूम में तस्वीर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि 24 नवंबर को हो रहे इस आयोजन में 116 देश हिस्सा ले रहे हैं।