मिस यूनिवर्स 2024 के फिनाले से पहले भारतीय प्रतिभागी रिया सिंघा की तस्वीरें हुईं वायरल

73वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में शिरकत कर रहीं 20-वर्षीय भारतीय प्रतिभागी रिया सिंघा की फिनाले से पहले प्रिलिमनरी कॉम्पिटीशन के इवनिंग गाउन और स्विमसूट राउंड की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा के कॉन्फिडेंस की तारीफ की है। गौरतलब है कि मिस यूनिवर्स 2024 की घोषणा रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) होगी।