मिस यूनिवर्स इंडिया की फाइनलिस्ट द्वारा स्विगी से मंगाए गए खाने में निकले कीड़े

मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 की फाइनलिस्ट चयनिका देबनाथ ने स्विगी से मंगाए गए खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की है। बकौल चयनिका, वह आधा कीड़ा चबा चुकी थी व ध्यान से देखने पर उन्हें खाने में और भी कीड़े मिले। स्विगी द्वारा रिफंड देने की बात कहे जाने पर चयनिका ने कहा, "आपके लिए ग्राहकों की सेहत…कोई मायने नहीं रखती?"