दशहरा के दौरान 10 साल की बच्ची से रेप-हत्या मामले में पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई फांसी की सज़ा
मैसूरु (कर्नाटक) की विशेष पॉक्सो अदालत ने दशहरा उत्सव के दौरान 10-वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में 31-वर्षीय कार्तिक को फांसी की सज़ा सुनाई है। अदालत ने उस पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया और पीड़िता के परिवार को ₹13.50 लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया। बच्ची का शव 9 अक्टूबर 2025 को नाले में मिला था।