मुस्लिमों का मित्र बनने की कोशिश, सब ढोंग है: सौगात-ए-मोदी किट को लेकर संजय राउत

ईद को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने मुस्लिम समुदाय के करीब 40 लाख परिवारों को 'सौगात-ए-मोदी' किट देने का एलान किया है जिस पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बिहार चुनाव आने वाला है...तो (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी मुसलमानों का मित्र बनने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "ये सब एक ढोंग है।"