बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी में रमज़ान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे जाने पर मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिन मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में भी जो सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, यह न्यायसंगत नहीं है।"