मुस्लिम धर्मगुरु जैसे गेटअप में नज़र आए भजन गायक अनूप जलोटा

भजन गायक अनूप जलोटा की एक तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है जिसमें वह मुस्लिम धर्मगुरु जैसे गेटअप में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने X पर इसकी तस्वीर शेयर कर लिखा है, "नासिक (महाराष्ट्र) में 'भारत देश है मेरा' की शूटिंग करने को लेकर उत्साहित हूं।" वहीं, नासिक की एक अन्य तस्वीर में वह अपने नॉर्मल गेटअप में दिखे।