मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रियंका चोपड़ा ने टू-पीस पहनने से कर दिया था इनकार: मां मधु

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में ऐक्ट्रेस के जीवन से जुड़े कई किस्से शेयर किए। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया, "आयोजकों ने प्रियंका से कहा, 'टू-पीस पहनो'...उसने पहनने से मना कर दिया।" उन्होंने कहा, "प्रियंका ने प्रोफेशनलिज़्म के साथ अपनी गरिमा बनाए रखी।"