inshorts

मौसम विभाग ने जारी की 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि 1 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और गुजरात (सौराष्ट्र व कच्छ) में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में आकाशीय बिजली कड़कने के साथ-साथ तूफान आने की आशंका है।