मुसलमानों का एहसान मानिए, नहीं तो पाकिस्तान लखनऊ तक होता: पूर्व राज्यसभा सांसद
पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद अदीब ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ दिल्ली में एक मीटिंग के दौरान कहा कि बंटवारे के समय अगर सभी मुसलमान मोहम्मद अली जिन्ना के साथ जाते तो पाकिस्तान लाहौर तक नहीं लखनऊ तक होता। उन्होंने कहा, "हमारा यह एहसान सरकार को मानना चाहिए। हमने पाकिस्तान को छोटा कर दिया और आप हमें सज़ा देते हो।"