सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी ने कहा है कि वह मुसलमान हैं इसलिए उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। मौलाना ने कहा, "मैंने मस्जिद में डिंपल यादव के जाने को लेकर जो बात कही थी, वह गलत नहीं है। नंगा शब्द इतना आपत्तिजनक नहीं है।"