मेहुल चोकसी पर मुंबई में ₹63 लाख का बकाया, फ्लैटों के रख-रखाव के लिए नहीं चुकाई रकम
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी पर मुंबई के मालाबार हिल स्थित गोकुल अपार्टमेंट में फ्लैट के रख-रखाव का करीब ₹63 लाख बकाया है। सोसायटी के सदस्य के अनुसार, चोकसी ने 7-वर्षों से मेंटेनेंस नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चोकसी के पास 9वीं, 10वीं व 11वीं मंज़िल पर 3-यूनिट हैं और 11वीं मंज़िल पर एक टैरेस है जिसपर उसने कब्ज़ा किया है।