आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हमें पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना होगा। भागवत ने कहा, "पूरा भारतवर्ष एक घर है लेकिन किसी ने हमारे घर का एक कमरा हटा दिया है जहां मेरी मेज़, कुर्सी और कपड़े रखे होते थे। उन्होंने उस पर कब्ज़ा कर लिया है। कल मुझे उसे वापस लेना होगा।"