inshorts

मंगेशकर के अंतिम संस्कार में दुआ करते शाहरुख व हाथ जोड़े खड़ीं उनकी मैनेजर की फोटो आई सामने

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में गए अभिनेता शाहरुख खान की दुआ मांगते और हाथ जोड़े खड़ीं उनकी मैनेजर पूजा ददलानी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। इस तस्वीर पर एक यूज़र ने लिखा, "यह मेरा भारत है" जबकि अन्य ने लिखा, "पावरफुल तस्वीर।" वहीं एक यूज़र ने कहा, "भारत देश की खूबसूरती।"