मंगेशकर व मेरी 8-वर्षीय बेटी के बीच बन गया था मज़बूत रिश्ता, वीडियो चैट पर करते थे बात: डॉक्टर
ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज करने वाले डॉक्टरों में शामिल डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया है कि उनकी 8-वर्षीय बेटी और दिवंगत गायिका के बीच मज़बूत रिश्ता बन गया था। बकौल समदानी, "उन्होंने वीडियो कॉल पर...कई बार बात की। मेरी बेटी को लता दीदी इतनी प्यारी थीं कि उसने उन्हें हाथ से लिखे खत भेजे थे।"