मंच पर कार्यकर्ता द्वारा पैर छूकर प्रणाम करने पर पीएम ने भी छुए उनके पैर, वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपी चुनाव प्रचार के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मंच पर कार्यकर्ता के पैर छूते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कार्यकर्ता पीएम को श्रीराम की मूर्ति भेंट कर उनके पैर छूते हैं जिसके बाद पीएम ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और खुद उनके पैर छुए।