मंज़ूर नहीं: परिसीमन आयोग के जम्मू को 6 सीटें अधिक देने के प्रस्ताव पर अब्दुल्ला
नैशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर साइन करने से इनकार कर दिया है। एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग का प्रस्ताव मंज़ूर नहीं है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों का परिसीमन कर रहे आयोग ने जम्मू में 6 अतिरिक्त सीटें और कश्मीर में एक सीट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।