मंजुलिका पसंदीदा किरदारों में से एक, 'भूल भुलैया 2' में दिखेंगी विद्या बालन: अनीस बज़्मी

फिल्म निर्देशक अनीस बज़्मी ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री विद्या बालन उनकी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा होंगी। इसके पहले भाग में विद्या के रोल 'मंजुलिका' को अपने पसंदीदा किरदारों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा, "अगर फिल्म 'भूल भुलैया' है तो उन्हें (विद्या को) 'भूल भुलैया 2' में भी होना चाहिए...बाकी सरप्राइज़ रहने देते हैं।"