मंदिर-मस्जिद तुड़वा दें: तेजस्वी के बयान 'बीमारी में अस्पताल जाएंगे या मंदिर?' पर सुशील मोदी

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान 'बीमारी में अस्पताल जाएंगे या मंदिर?' पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंदिर ज़रूरी नहीं है तो स्वास्थ्य मंत्री की हैसियत से सभी मंदिर-मस्जिद तुड़वाकर अस्पताल बनवा दें। बकौल मोदी, कोई बीमार पड़ेगा तो बेशक अस्पताल जाएगा लेकिन आध्यात्मिक शांति के लिए मंदिर की आवश्यकता होती है।

Load More