मंसूर से शादी करने पर धमकी मिल रही थी, आखिरी समय में बदलना पड़ा शादी का वेन्यू: शर्मिला

दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बताया है कि मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने को लेकर उनके परिवार को 'गोलियां जवाब देंगी' धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया, "मेरे परिवार ने फोर्ट विलियम में मेरी शादी करने की योजना बनाई थी लेकिन अंतिम समय में फोर्ट विलियम पीछे हट गया...आखिरी में हमें एक ऐम्बेसडर दोस्त का बड़ा घर मिला।"