मछली पकड़ने के दौरान हुए हादसे ने मुझे शाकाहारी बना दिया: ऐक्टर शक्ति अरोड़ा

ऐक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपने पॉडकास्ट में कथावाचक जया किशोरी से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने 1 साल से मांसाहार खाना छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि एक बार मछली पकड़ने के दौरान फिशिंग रॉड की नोंक उनकी ही उंगली में घुस गई और शक्ति को जो भयंकर दर्द हुआ उसने उन्हें अहसास कराया कि यह गलत है।