मछली की जीभ को उससे अलग कर उसकी जीभ बना परजीवी, सामने आई तस्वीर
अमेरिका के टेक्सास के एक सरकारी पार्क ने फेसबुक पर एक मछली की तस्वीर शेयर की है जिसमें मछली की जीभ की जगह एक परजीवी (पैरासाइट) दिख रहा है। गैल्वेस्टन आइलैंड स्टेट पार्क ने लिखा है, "इस परजीवी ने मछली की जीभ को उससे अलग कर दिया और उसके बाद मछली के मुंह से जुड़कर उसकी जीभ बन गया।"