पंजाब की मोहाली कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को परिवार के साथ विदेश जाने की अनुमति दे दी है। वह 18 दिसंबर 2026 से 6 जनवरी 2027 तक यात्रा कर सकेंगे। कोर्ट ने इसके लिए ₹30 लाख की बैंक गारंटी, इतनी ही राशि का क्षतिपूर्ति बॉन्ड और अन्य शर्तें पूरी करने का निर्देश दिया है।