मज़ाक नहीं किया था, मैं तैयार हूं: 'आशिकी 3' की फीमेल लीड बनने की बात पर गुलशन देवैया
अभिनेता गुलशन देवैया ने 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के विपरीत फीमेल लीड में कास्ट करने के अपने बयान को लेकर कहा है कि उन्होंने मज़ाक नहीं किया था। उन्होंने कहा, "यह वाकई कमाल होगा...हम दो भाई मिलकर धमाल करेंगे। लीक से हटकर कास्टिंग...किसी ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा...सभी का मनोरंजन होगा।" बकौल गुलशन, वह इसके लिए तैयार हैं।