मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है, "मुख्यमंत्री ने देर से इस्तीफा दिया।" उन्होंने कहा, "अब मणिपुर के लोग लगातार विदेश यात्रा करने वाले हमारे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के दौरे का इंतज़ार कर रहे हैं जिन्हें पिछले 20 महीने में मणिपुर जाने के लिए समय नहीं मिला है।"