मणिपुर की स्थिति के मद्देनज़र महाराष्ट्र की चुनावी रैलियां रद्द कर दिल्ली लौटे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र में प्रस्तावित अपनी सभी चुनावी रैलियां रद्द कर दीं और मणिपुर की स्थिति पर नज़र रखने के लिए दिल्ली लौट आए हैं। गौरतलब है कि मणिपुर के इंफाल में उग्र भीड़ ने 3 बीजेपी व 1 कांग्रेस विधायक के घरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी है।