मणिपुर में ज़हरीली शराब से कम-से-कम 13 लोगों की मौत और 300 से अधिक के अस्पताल में भर्ती होने पर राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने इसे हादसा नहीं, बल्कि BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया। राहुल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को सहायता और उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।