मणिपुर पर अमित शाह ने की सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक, भेजे जाएंगे और 5000 जवान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में जारी अशांति की स्थिति को लेकर दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों संग बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मणिपुर में 50 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया गया जिसमें 5,000 अर्धसैनिक बल शामिल होंगे। मणिपुर में अब तक कुल 27,000 अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो चुकी है।