पुलिस के मुताबिक, मणिपुर में जेडीयू विधायक जॉयकिशन सिंह की मां ने शिकायत की है कि 16 नवंबर को उनके आवास पर तोड़फोड़ करने वाली भीड़ ने ₹18 लाख नकद और ₹1.5 करोड़ के गहने लूट लिए हैं। बकौल पुलिस, भीड़ ने विधायक के आवास पर करीब दो घंटे तक तोड़फोड़ की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।