मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 2 गुटों में फायरिंग से महिला की मौत, 48 घंटे के लिए बंद का आह्वान

मणिपुर में फिर हिंसा भड़की है और कांगपोकपी ज़िले में संदिग्ध उग्रवादियों के 2 गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की 42-वर्षीय महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद कुकी संगठन ने ज़िले में 48-घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान कर सरकार से वहां तैनात सुरक्षाबलों को हटाने की मांग की।