कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मणिपुर हिंसा को लेकर चिंता जताई है और कहा, "मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों व रक्तपात ने देश को झकझोर कर रख दिया है।" उन्होंने कहा, "एक साल से अधिक समय तक...पीड़ा के बाद सबकी यह आशा थी कि केंद्र और राज्य सरकारें सुलह के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।"