मणिपुर में फंसे छात्रों को लाने के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था की जाएगी: महाराष्ट्र सीएम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि हिंसा प्रभावित मणिपुर में राज्य के 22 छात्र फंसे हुए हैं जिन्हें घर वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 14 छात्रों को फिलहाल शिवसेना के स्थानीय कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री ने फंसे लोगों से बातचीत भी की है।