मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार: सर्वदलीय बैठक में सरकार

केंद्र सरकार ने गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक में कहा है कि वह संसद में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इस बैठक में शामिल हुईं शिरोमणि अकाली दल नेता हरसिमरत बादल ने कहा कि सदन में कामकाज चलना चाहिए और लोगों का पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए।