मतगणना की प्रक्रिया धीमी है, चुनाव आयोग समय पर वेबसाइट अपडेट नहीं कर रहा- मनोज कुमार झा
बिहार में जारी विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया धीमी है और चुनाव आयोग भी समय से अपनी वेबसाइट को अपडेट नहीं कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, "परिस्थितियां बदल सकती हैं, बीजेपी के लोग प्रीमैच्योर सेलिब्रेशन कर रहे हैं।"