कानपुर (उत्तर प्रदेश) देहात के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने मंगलवार को कहा कि मतगणना में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "विध्वंस फैलाने वालों को गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे।" गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में मतदान संपन्न हो गए हैं और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे।