ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कहा है, "हमारे बीच इतने मतभेद हो गए थे कि हम एक-दूसरे से बात नहीं करते थे।" उन्होंने कहा, "हमने 9 महीने तक बात नहीं की और मतभेद इतने ज़्यादा थे कि एक-दूसरे का चेहरा भी नहीं देख सकते थे...लेकिन जब हम काम करते थे तो दोनों बहुत पेशेवर थे।"