'स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी CBI टीम ने दुकानदार से रंगदारी मांगी, पुलिस ने धर दबोचा
यूपी के मथुरा में सीबीआई अधिकारी बनकर बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी से ₹40 हजार की रंगदारी मांगने वाले 6 युवकों को जमुनापार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो फर्जी आईकार्ड, 11 विजिटिंग कार्ड और CBI स्टीकर लगी दो कारें बरामद हुईं। वृंदावन में महामंडलेश्वर से भी ₹10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।