inshorts

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मदुरै में CRPF तैनात, दरगाह से 50 मीटर दूर आज जलेगा दीया

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम पर्व के दौरान दीपक जलाने को लेकर विवाद के बीच CRPF ने सुरक्षा संभाल ली है। सुप्रीम कोर्ट ने दरगाह से 50 मीटर दूर पत्थर के खंभे पर दीपक जलाने का आदेश दिया था। आदेश का पालन नहीं करने पर कोर्ट ने 15 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया है।