मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें आ रही हैं, इसलिए सर्वे होना ज़रूरी है: उत्तराखंड के सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'राज्य में उत्तर प्रदेश की तरह मदरसों का सर्वे कराने की प्लानिंग है' सवाल पर मंगलवार को कहा, "बहुत सारी जगहों पर...मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें आ रही हैं...इसलिए...एक बार उनका सर्वे होना बहुत ज़रूरी...है।" दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में मदरसों का सर्वे कराने के आदेश दिए थे।